विद्युत विभाग द्वारा प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बाजार क्षेत्र में जो विद्युत कटौती को लेकर व्यापारियों में रोष

रिपोर्टर -अजय वर्मा 

हल्द्वानी। सड़क चौड़ी में पोल शिफ्टिंग कार्य में विद्युत विभाग द्वारा प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बाजार क्षेत्र में जो विद्युत कटौती की जा रही है।

उसमें शहर में नागरिक वह व्यापारियों में रोष है जिसको लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर इकाई के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता ,महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में प्रदीप कुमार अधिशासी अभियंता मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया और अपना रोष व्यक्त किया।हल्द्वानी : विद्युत कटौती को लेकर व्यापारियों में रोष,अधिशासी अभियंता को समस्याओं से अवगत कराया

जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता महिला जिला अध्यक्ष कुसुम दीगारी ने कहा कि शहर में विद्युत कटौती को तत्काल रोका जाए कभी अतिक्रमण के नाम पर कभी विद्युत कटौती के नाम पर प्रशासन एवं विद्युत विभाग तालमेल बनाकर कार्य नहीं कर रहा है।

यह कार्य दीपावली के बाद सुचारु किया जाए। अध्यक्ष योगेश शर्मा महामंत्री मनोज जायसवाल ने कहा कि त्योहारों के सीजन धनतेरस व दीपावली में जिस प्रकार से शहर में भारी विद्युत कटौती कहीं जा रही है।

व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है मध्य वहां निम्न वर्ग के व्यापारी यह एक दो सप्ताह के कारोबार से अपनी दिवाली बनाते हैं।हल्द्वानी : विद्युत कटौती को लेकर व्यापारियों में रोष,अधिशासी अभियंता को समस्याओं से अवगत कराया

जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे प्रचार मंत्री संदीप सक्सेना ने कहा विद्युत कटौती से लघु उद्योग, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक कांटे , एवं इनवर्टर तक प्रभावित हो रहे हैं।

मिलकर अपना रोष व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, महानगर महामंत्री मनोज जायसवाल, महिला जिला अध्यक्ष कुसुम दीगारी , युवा जिला अध्यक्ष प्रदीप साबरवाल, प्रचार मंत्री संदीप सक्सेना, संगठन मंत्री उपेंद्र कंनवाल, ग्रामीण महामंत्री पवन वर्मा, संयुक्त मंत्री पवन सागर, उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, सचिव चेतन कर्नाटक, आदर्श सक्सेना, कैनेडी सचदेवा आदि लोग थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी; एक की मौत, दो गंभीर घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.