नैनीताल विश्वविद्यालय के गेट के बाहर शिक्षा मंत्री मंत्री धन सिंह रावत का पुतला दहन

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। छात्रों ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार पर छात्रों के साथ छलावा का आरोप लगाया।
नैनीताल में डीएसबी कॉलेज के छात्रों ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंका। छात्रों ने डीएसबी गेट के पहले धरना प्रदर्शन किया कुमाऊं विश्वविद्यालय के चुनाव निरस्त होने के बाद पुतला फूंका।

छात्रों ने कॉलेज की छत पर चढ़ कर अपना विरोध दर्ज किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि सरकार ने पहले 25 अक्टूबर की तिथि छात्र संघ चुनाव के लिए घोषित की जिससे सरकार ने छात्रों को धोखे में रखा।नैनीताल  : कुमाऊं विश्वविद्यालय के गेट के बाहर छात्रों ने शिक्षा मंत्री मंत्री धन सिंह रावत का किया पुतला दहन

छात्रों ने कहा कि सरकार छात्र राजनीति को दबाने का कार्य कर रही है। कहा जब तक सरकार चुनाव की तिथि घोषित नही करती उनका धरना जारी रहेगा और आगे भूख हड़ताल के लिए भी तैयार है।नैनीताल  : कुमाऊं विश्वविद्यालय के गेट के बाहर छात्रों ने शिक्षा मंत्री मंत्री धन सिंह रावत का किया पुतला दहन
आज एन.एस.यू.आई.,नैनीताल द्वारा नगर अध्यक्ष आयुष आर्या के नेतृत्व में प्रदेश सरकार, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ 25 अक्टूबर से पहले लिखित छात्रसंघ चुनाव कराने के झूठे आश्वासन पर डी.एस. बी.परिसर में सरकार का पूतला फूंक कर विरोध जताया।नैनीताल  : कुमाऊं विश्वविद्यालय के गेट के बाहर छात्रों ने शिक्षा मंत्री मंत्री धन सिंह रावत का किया पुतला दहन

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आयुष आर्या ने सरकार को चेताया कि यदि शीघ्र ही छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं करी तथा छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया तो एन.एस. यू.आईं. पूरे प्रदेश मे आंदोलन करेगी।इस अवसर पर प्रियांशु बेलवाल, विमल बृजवासी, संजय आर्य, हर्षित शर्मा, ओम नेगी, करन कुमार, आयुष मेहरा, हर्षवर्धन नौलिया, संदीप जलाल,अभिषेक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव-2026’ का भव्य आगाज, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.