लालकुआं। सैन्चुरी पेपर मिल मेन गेट के पास लालकुआँ में खड़ी मो0सा0 हीरो स्पलेन्डर प्लस – बरंग ग्रे-काली रजिस्ट्शन संख्या- UK04X0585 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था।

विरेन्द्र सिंह धामी पुत्र नेत्र सिंह धामी निवासी खुरियाखत्ता नं0 8 बिन्दुखत्ता लालकुआ के तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में मु0 एफआईआर नं0 13/25 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के निर्देशन में चोरी के खुलासे हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले में पूछताछ एवम अन्य माध्यम से सुरागरसी पतारसी कर 12 घण्टे के भीतर ही अभियुक्त भगत सिंह दानू पुत्र आनन्द सिंह दानू निवासी इन्द्रानगर प्रथम बिकासपुरी बिन्दुखत्ता थाना लालकुआं उम्र- 23 वर्ष को दिनांक 16/01/25 को मय चोरी की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन, प्रवक्ता और एलटी के रिक्त पद भरने की उठाई मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.