ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारियों की समस्याओं पर सीएम धामी का भरोसा—“आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात: हल्द्वानी में राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का ₹43.50 करोड़ से शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभनेपाल में ग्लेशियर फ्लैश फ्लड से भीषण तबाही: मौतों का आंकड़ा 552 पार, 1500 से अधिक लापता; 320 भारतीयों का अब तक नहीं चला पता, 400 चीन में सुरक्षितदर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की मौतमुख्यमंत्री धामी का आज हल्द्वानी दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद

नैनीताल हाईवे पर तीन वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की स्थिति नाजुक देख उसे रेफर कर दिया है।
गुरुवार रात साढ़े नौ बजे नैनीताल हाईवे स्थित बाईपास पर कैंटर, पिकअप और एक स्कूटी सहित तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे से घटना स्थल पर जोरदार धमाके के साथ वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

मौके पर चीख पुकार से स्थानीय लोगों सहित राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सीओ रविन्द्र प्रताप सिंह और प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।

पुलिस ने सबसे पहले वाहनों को क्रेन की मदद से अलग किया। पुलिस ने जब वाहनों के भीतर देखा तो तीन व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल स्थिति में केबिन में फंसा नजर आया।

पुलिस ने घायल को केबिन से बाहर निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि पिकअप में कपड़े की पोटलियां और कैंटर में धागे के रोल भरे हुए हैं। कैंटर एक फैक्ट्री से गुजरात के सूरत शहर के लिए निकला था।

जबकि पिकअप बिलासपुर बाईपास से होते हुए उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर जा रही थी। बताया कि मौ. रफीक पुत्र जहूर अहमद गांव कुईया थाना केमरी, अजीत कुमार पुत्र शंकर लाल और ईशू शर्मा पुत्र अजीत कुमार निवासी फुल सुंघी रुद्रपुर उत्तराखंड सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो चुकी है।

अजीत और ईशू शर्मा को पुलिस ने पिता-पुत्र बताया है। जबकि कैंटर चालक अशोक कुमार पुत्र रमेश कस्बा भोट घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की स्थिति नाजुक देख उसे रेफर कर दिया। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  मां वाराही धाम में 13 दिवसीय देवीधुरा बग्वाल मेले का भव्य शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की पूजा-अर्चना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.