ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारियों की समस्याओं पर सीएम धामी का भरोसा—“आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात: हल्द्वानी में राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का ₹43.50 करोड़ से शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभनेपाल में ग्लेशियर फ्लैश फ्लड से भीषण तबाही: मौतों का आंकड़ा 552 पार, 1500 से अधिक लापता; 320 भारतीयों का अब तक नहीं चला पता, 400 चीन में सुरक्षितदर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की मौतमुख्यमंत्री धामी का आज हल्द्वानी दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद

26.84 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, मैदान से स्मैक लेकर पिथौरागढ़ पहुंचे थे आरोपी

पिथौरागढ़। पुलिस ने फिर से 26.84 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों बुलेट से मैदान से स्मैक लेकर पिथौरागढ़ पहुंचे थे।

पुलिस के अनुसार नगर के प्रवेश द्वार ऐंचोली में चेकिंग चल रही थी। इस दौरान घाट से आ रही तेज रफ्तार बुलेट को रोका गया तो चालक मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर बुलेट को रोका और उस पर सवार भाटकोट निवासी आजम कुरैशी (22) और लिंठ्यूड़ा निवासी योगेश सिंह लुंठी (26) की तलाशी ली।

आजम कुरैशी के पास 14.30 और योगेश सिंह के पास 12.54 ग्राम स्मैक बरामद हुई। टीम ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसपी रेखा यादव ने बताया कि स्मैक की कीमत 8,05,200 रुपये आंकी गई है। बताया कि दोनों आरोपियों ने मैदान से बुलेट में स्मैक पिथौरागढ़ पहुंचाई।

बुलेट मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से नशे के सामान की तस्करी में लिप्त थे। दोनों के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। कहा कि आरोपी स्मैक कहां से ला रहे थे इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  भूस्खलन की जद में पौराणिक देवी मंदिर, सुरक्षा दीवार की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.