ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल के मल्लीताल कमेटी लाईन में महिलाओं और पुरुषों के द्वारा होली का आयोजन कर पूजा अर्चना के साथ होलिका दहन

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

उत्तराखंड में हर जगह होली का आयोजन किया जा रहा है तो दूसरी तरफ नैनीताल में हर जगह होली महोत्सव की धूम मची है।

नैनीताल के मल्लीताल कमेटी लाइन होलिका दहन के उपरांत पुरुषों और महिलाएं व बच्चों ने एक साथ मिल कर बच्चों ने होली के गीत गए। कभी इसी मोहल्ले औरतें बच्चे होली में बाहर निकलने में डरते थे।

लेकिन आज जमाना बदल गया है महिलाओं ने उस परंपरा को तोड़ कर हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। होली महोत्सव या दीपावली का पर्व हो बच्चे और महिलाएं एक साथ मिलकर उत्सव को मानते हैं।नैनीताल : महिलाओं और पुरुषों के द्वारा पूजा अर्चना के साथ किया गया होलिका दहन

इसके साथ ही होलिका दहन के साथ 15 तारीख को छलडी धूमधाम से मनाई जाएगी और उसी दिन होली का समापन हो जाएगा वही दीवान सिंह बिष्ट ने कहा होली का त्यौहार परिवार के लिए शुभ हो होता महिलाएं हमारी माताए और बच्चे होली में अपना सहयोग दे रहे हैं ।

इसमें एक एक तरफ से पुरुष और एक तरह से महिलाएं गाती हैं और बड़ा अच्छा लगता है होली के गीत गाते हैं। और एक दूसरे को रंग लगाकर बधाई देते हैं अच्छा भी लगता है महिलाएं ऐसे कार्यक्रम आगे आ रही है।

होली का त्योहार मिलजुल्क कर मनाना चाहिए।परिवार के लिए शुभ होता है। महिलाएं हमारी माताए बहने और बच्चे होली में अपना सहयोग दे रही हैं । इसमें एक एक तरफ से पुरुष और एक तरह से महिलाएं गाती हैं और बड़ा अच्छा लगता है साथ में होली के गीत गाते हैं।

सबसे बड़ी बात ये है। महिलाएं ऐसे कार्यक्रम आगे आ रही है। इस दौरान दीवान सिंह बिष्ट दीपक राठौड़ प्रमोद चंद्र दीपक ठठोला भरतवीर सिंह, दयाल सिंह गोसाई, गुड्डू ठठोला, नितिन कार्की, दीवान सिंह दिनेश जोशी कमल बिष्ट शेर सिंह गोसाई अनिल सिंह रावत (अन्ना) आदि महिलाएं व बच्चे मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  2014 से पूर्व नियुक्त एलटी शिक्षकों को TET-2 से छूट देने की मांग तेज,शिक्षकों ने विधायक बंशीधर भगत को सोंपा ज्ञापन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.