नैनीताल नगर में पर्यटकों ओर नाव चालक के बीच विवाद को पुलिस की 112 टीम ने सुलझाया, 4 पर्यटकों के विरुद्ध हुए चलानी कार्यवाही

नैनीताल। थाना मल्लीताल पर 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बोट स्टैंड के पास कुछ पर्यटकों और नाव चालकों के मध्य झगड़ा हो रहा है।

जिस सूचना पर थाना मल्लीताल से पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो वहां मौजूद नाव चालक भानू बोरा द्वारा बताया की उसने कुछ पर्यटकों को पैडल वाली नाव चलाने को दी थी, जिनके द्वारा बीच झील में जाकर अपनी लाइफ जैकेट उतार दी थी।

जब चालक द्वारा उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वे बहस करने लगे जिस पर नाव चालक ने उनकी वीडियो बना ली। जब पर्यटक थोड़ी देर बाद बोट स्टैंड पर बोट जमा करने आये तो चालक द्वारा उन्हें भविष्य में इस प्रकार के कृत्य न करने और अपने आपको जोखिम में न डालने हेतु हिदायत दी गई।

जिस पर पर्यटकों और नाव चालक के बीच कहा सुनी हो गई। जिसके पश्चात नाव चालक और पर्यटकों को थाना मल्लीताल लाया गया। थाने आकर पर्यटकों द्वारा नाव चालक से माफी मांगने पर नाव चालक द्वारा उक्त सम्बन्ध में कोई कार्यवाही नही चाहने की बात कही गई।

तत्पश्चात पुलिस द्वारा पर्यटकों का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया और उन सभी पर्यटकों को हिदायत दी गई।

सभी आगंतुकों से अपील की गई है कि पर्यटन स्थलों में प्रवास और भ्रमण के दौरान कृपया पर्यटन स्थलों की मर्यादा को बनाए रखें और अनुशासित होकर विचरण करें।

अनाधिकृत रूप से कानून को हाथ में लेकर नियमों का उल्लंघन न करें अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं द्वार महोत्सव में मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति ने मोहा मन, मुख्यमंत्री धामी ने की सांस्कृतिक आयोजनों की सराहना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.