ब्रेकिंग न्यूज़
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम, नए विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की शिरकतविश्व स्तनपान सप्ताह पर ग्राफिक एरा भीमताल का जनजागरूकता अभियान, गांव-गांव पहुंचकर माताओं को बताए स्तनपान के फायदेविजय शंखनाद रैली के वायरल वीडियो पर सुमित हृदयेश का पलटवार, बोले- ‘फेक AI वीडियो से नफरत फैलाने की कोशिश’ओखलकांडा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक खाई में गिरने से चालक की मौत; चार घायलहल्द्वानी : बायोप्सी के दौरान मरीज की संदिग्ध मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
खबर शेयर करे -

गौला बाईपास रोड के पास स्लेटर हाउस के पास रेलवे ट्रेक पर एक महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

हल्द्वानी। गौला बाईपास रोड के पास स्लेटर हाउस के करीब रेलवे ट्रेक पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला को मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह गुरुवार को करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच एक अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।वहीं स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। बताया जा रहा है महिला की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के करीब है, लेकिन फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतका दिल्ली से काठगोदाम की ओर आ रही होगी। रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आई होगी।

फिलहाल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयासों भी किए जा रहे हैं। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

You missed

error: Content is protected !!