शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में पाँच लोगों की मौत की खबर

कार में सवार सभी पाँच लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गाँव लौट रहे थे 

चमोली। जनपद चमोली के बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में पाँच लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।

यह दुखद घटना गाड़ी गांव के समीप कोरेलधार क्षेत्र में उस समय घटी, जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी पाँच लोग निजमुला क्षेत्र से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गाँव हरमनी (विकासखंड दशोली) लौट रहे थे।

शाम लगभग 6:30 बजे यह हादसा हुआ, लेकिन तेज आंधी, तूफ़ान और मूसलधार बारिश के कारण देर रात तक किसी को भी दुर्घटना की जानकारी नहीं मिल सकी।

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर चमोली थाना पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। हालांकि, क्षेत्र में हो रही भारी बारिश और दुर्गम भौगोलिक स्थिति के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आ रही हैं। प्रशासन और राहत दल राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

वही मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश-ओलावृष्टि हो सकती है। इसके साथ ही तेज़ हवाओं और बिजली गिरने की घटनाएं भी संभावित हैं। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने और मौसम अपडेट पर नजऱ रखने की सलाह दी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू, कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.