अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग लीडर ओम शर्मा उर्फ अंशु और उसके साथियों के विरुद्ध बनभूलपुरा में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत हुई कार्यवाही, थाना बनभूलपुरा में अभियोग दर्ज

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपराधियों के विरूद्ध उनके आपराधिक क्रियाकलापों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निकट पर्यवेक्षण में दिनाँक 17.04.2025 को थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी द्वारा गैंगलीडर ओम शर्मा उर्फ अंशु एंव उसके गिरोह के सक्रिय सदस्यों कुबैर सिंह उर्फ अमन, सलीम अली, ध्रुव शर्मा उर्फ गुन्नू, रवि सिंह, संदीप मौर्या जिनके द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर अवैध क्रिया कलाप कर धनापार्जन किया जा रहा था।

जिनके अवैध क्रियाकलापों में अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस टीम द्वारा वर्ष -2024 में थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा दिनाँक 16.09.2024 को गैंग के सदस्य कुबैर सिंह उर्फ अमन, सलीम अली, ध्रुव शर्मा उर्फ गुन्नू, रवि सिंह, संदीप मौर्या को गिरफ्तार कर हल्द्वानी, मुखानी, लालकुँआ, ट्रांजिट कैम्प, रूद्रपुर आदि क्षेत्रों से चोरी की गयी 10 मो0 सा0 के साथ गिरफ्तार कर अंर्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया गया।

चूँकि उक्त गैंग लीडर ओम शर्मा उर्फ अंशु द्वारा उत्तर प्रदेश एंव उत्तराखण्ड के विभिन्न जिलों में वाहन चोरी, अन्य चोरी एंव शस्त्र अधिनियम के अपराध करते हुए एक सुसंगठित गैंग संचालित कर अवैध रूप से धनोपार्जन करते हुए आर्थिक/भौतिक एँव दुनियावी लाभ अर्जित किया जा रहा था।

उक्त गिरोह से आम जनता तथा समाज में इतना भय व्याप्त है कि आम जन मानस इनके विरूद्ध गवाही देने से भी डरता है।

उक्त गिरोह की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष बनभूलपुरा द्वारा गैंग चार्ट तैयार कर जिलाधिकारी नैनीताल के अनुमोदन के पश्चात गैंग लीडर ओम शर्मा एँव उसके सदस्यों के गिरोह के विरूद्ध थाना बनभूलपुरा में 2/3 उ0 प्र0 गिरोबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण ) अधि0 1986 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की  गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में चार गिरफ्तार; व्हाट्सएप पर भेजी जाती थीं महिलाओं की तस्वीरें

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.