गौला बाईपास रोड के पास स्लेटर हाउस के पास रेलवे ट्रेक पर एक महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

हल्द्वानी। गौला बाईपास रोड के पास स्लेटर हाउस के करीब रेलवे ट्रेक पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला को मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह गुरुवार को करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच एक अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।वहीं स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। बताया जा रहा है महिला की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के करीब है, लेकिन फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतका दिल्ली से काठगोदाम की ओर आ रही होगी। रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आई होगी।

फिलहाल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयासों भी किए जा रहे हैं। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामलीला में दशरथ के पुत्र वियोग और केवट की भक्ति ने दर्शकों को किया भाव-विभोर, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.