ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

नैनीताल के भवाली सैनेटोरियम अस्पताल तक पहुंची जंगल की आग,दमकल विभाग के  छूटे पसीने

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भवाली सैनेटोरियम अस्पताल तक पहुंची जंगल की आग। आग को बुझाने में वन विभाग और दमकल विभाग के पसीने छूट गए। 

      आज सवेरे नैनीताल से भवाली मार्ग में सैनेटोरियम के जंगलों में आग लग गई। आग बढ़ते बढ़ते अस्पताल के कमरों तक पहुँच गई।

इसकी सूचना दमकल विभाग को भी दी गई जिसपर अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र फायर स्टेशन मल्लीताल से टीम मौके के लिए तत्काल रवाना हो गई।

टीम ने घटनास्थल पहुंचकर देखा की चीड़ के जंगल की आग भवाली के सैनेटोरियम अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग पर पहुंच गई है।

विषम भौगोलिक परिस्थिति के कारण फायर फाइटर्स ने मिनी वाटर टेंडर वाहन से पंपिंग कर आग बुझाने के लिए पानी पहुंचाया।

इस दौरान वन कर्मियों ने झांपे का प्रयोग का आग को पीट पीटकर पूरी तरह बुझा दिया।

इसके साथ ही सभी फायर फाइटरों ने मिलकर आग को अन्य क्षेत्र में फैलने से रोका। 

इस दौरान चालक अमरदीप सिंह, फायरमैन अर्जुन सिंह, फायरमैन मोहन सिंह फायरमैन दीपक बिष्ट आदि दमकल और वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार

You missed

error: Content is protected !!