हल्द्वानी। मध्य प्रदेश के जनजातीय मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई गलत बयान बाजी को लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है तो वही हल्द्वानी में भी कांग्रेस महिला दल मोर्चा की महिलाओं ने भाजपा सरकार का पुतला फुंका ।

उन्होंने मध्य प्रदेश के मंत्रीमंडल से विजय शाह के इस्तीफे की मांग की है उनका कहना है कि केंद्र की सरकार को पूरे प्रकरण को लेकर देश के सामने माफी मांगनी चाहिए ।

उन्होंने कहा कि सैनिकों का अपमान देश नहीं सहेगा और इस प्रकार से भाजपा के ही मंत्री देश के सैन्य अफसरों के ऊपर गलत बयान बाजी कर देश का अपमान कर रहे हैं ।

साथ ही उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी की जांबाजी को सलाम किया। जहां उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को मंत्रिमंडल बर्खास्त करने के साथ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर पूछड़ी में वन विभाग का बड़ा एक्शन, दूसरे चरण में 81 अवैध निर्माण ध्वस्त, 5 हेक्टेयर तक वन भूमि कब्जामुक्त

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.