नैनीताल ग्राम सभा हरतोला के ग्रामीणों पानी की समस्या को लेकर ने आयुक्त को दिया ज्ञापन

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। ग्राम सभा हरतोला ग्राम सभा हरिनगर हरतोला के ग्रामीणों ने आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन देकर ग्रामीणों को पेय जल सुविधा प्रदान करने व हर नल और हर हर घर जल व नल की उत्तराखण्ड सरकार द्वारा हरतोला , सुन्दर खाल थुवाब्लॉक पेयजल पंपिंग योजना में की जा रही अनियमिताओं के जाँच की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा के निवासीयों को पेयजल सुविधा प्रदान करने हेतु सरकार द्वारा हरतोला, सुन्दर खाल थुवाब्लॉक पेयजल पंपिंग योजना के तहत पेयजल की योजना लागू की गई थी ।

जिससे प्रारम्भ में उक्त ग्राम के मूल निवासीयों को पेयजल का लाभ मिल रहा था लेकिन पीछले 3-4 वर्षों में बाहरी व्यक्तियों द्वारा क्षेत्र में भवन निर्माण, रिसॉटों का निर्माण के चलते विभागीय कर्मचारियों के मिली भगत से बाहरी व्यक्तियों को पेयजल कनेक्शन गैर कानूनी रूप से दिया गया है।

जिसके चलते स्थानीय लोगों को वर्तमान समय मे पीने का पानी नही मिल पा रहा है। जिस कारण वर्तमान समय में ग्राम वासियों के व मवेशियों के सम्मुख पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो चुकी है।

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि ग्रामीणों को कहना है कि जल जीवन मिशन का जो काम यहां पर काम होना था उसकी प्रगति धीमी चल रही।और जो पाइपलाइन बिछाई जा रही थी उचित गहराई में नहीं रखी गई।।

पिछले 5-6 महीने से काम रुका हुआ है इसके लिए आयुक्त दीपक रावत ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं की एक हफ्ते में यह काम शुरू हो जाना चाहिए

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, सांस्कृतिक तत्वों से पाठ्यक्रम को रोचक बनाने पर जोर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.