मजाक में छेड़खानी करते हुए रिवाल्वर से  चली गोली,पास बैठे युवक के सीने में लगी गोली, हुई मौत

देहरादून। तेलपुर चौक स्थित मेंहुवाला में दोस्तों को पार्टी दे रहे एक युवक ने मजाक में छेड़खानी करते हुए रिवाल्वर से गोली चला दी। गोली पास बैठे युवक के सीने में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।
पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पतेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मेंहुवाला माफी निवासी अमन आनलाइन बिजनेस के साथ-साथ अन्य काम भी करता है।

रविवार रात उसने अपने घर पर चार दोस्तों को शराब पार्टी के लिए आमंत्रित किया था। इनमें डीजे का काम करने वाला गांधीग्राम निवासी 30 वर्षीय सागर भी शामिल था। सभी लोग घर की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे।

पार्टी के दौरान अमन ने रिवाल्वर टेबल पर रखी और वह दोस्तों के सामने मजाकिया तौर पर उससे छेड़खानी करने लगा। अचानक ट्रिगर दबने से रिवाल्वर से गोली चल गई जो सीधे सागर के सीने में लग गई।

घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई और सभी लोग सागर को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के स्वजन के मौके पर पहुंचने पर अमन व उसके दोस्त फरार हो गए।

पुलिस का दावा है कि कुछ दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुख्य आरोपित अमन का अभी पता नहीं लग पाया है। उसके विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अखिलेश यादव के बयान पर भड़की पहाड़ी आर्मी, आज बुद्ध पार्क में किया पुतला दहन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.