ब्रेकिंग न्यूज़
हत्या के प्रयास के मामले में नैनीताल पुलिस की मजबूत पैरवी का असर, तीन आरोपियों को 14 दिन का रिमांड, आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, तीनों आरोपी जिला कारागार नैनीताल में निरुद्धहल्द्वानी : मुखानी चौराहे के पास नशे में महिला, साथ में मासूम बच्चा; सामने आई तस्वीर ने खड़े किए कई सवालब्रेकिंग न्यूज़ : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल; कई छात्र नेता हिरासत मेंहल्द्वानी : वन पंचायत सरपंचों ने मानदेय की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में किया प्रदर्शनहरिद्वार कांवड़ मेले में भिखारी बनकर पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे में जुटाए ₹4 हजार; वीडियो वायरल होने के बाद छिड़ी बहस
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान साधु-संतों के वेश में आए बहरूपियों को पकड़ने के लिए धामी सरकार ने ऑपरेशन कालनेमि चलाया। अब इस ऑपरेशन के माध्यम से देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें एक अंतर्राष्ट्रीय धर्मांतरण साजिश का खुलासा हुआ है।

देहरादून पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह युवतियों को प्रेमजाल में फंसा कर उनका धर्म परिवर्तन निकाह के लिए दबाव बना रहा था।

इस गैंग के तार पाकिस्तान दुबई से जुड़े पाए गए हैं। रानीपोखरी निवासी एक युवती की शिकायत पर शुरू हुई जांच में सामने आया कि सोशल मीडिया के जरिए युवतियों से दोस्ती की जाती थी, फिर कुरान की ऑनलाइन तालीम दी जाती थी। इसके बाद पहचान छिपाकर संपर्क करने वाले युवक दिल्ली में निकाह का दबाव बनाते थे।

पुलिस ने इसी सिलसिले में बरेली निवासी एक अन्य युवती का भी रेस्क्यू किया है। अब तक इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें अब्दुल रहमान, अब्दुल रहीम, अब्दुल रशीद, अब्दुल सत्तार, आशया उर्फ कृष्णा महेंद्र उर्फ प्रेमपाल सिंह शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह का नेटवर्क देश के कई राज्यों तक फैला हुआ है जांच अभी जारी है।

इस पूरे घटनाक्रम से बाहर निकली युवती ने समाज से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को धर्म के प्रति सही जानकारी दी जानी चाहिए माता-पिता को उनके साथ संवाद बनाए रखना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना बेहद जरूरी है ताकि कोई उन्हें गुमराह न कर सके।

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया, कुछ समय पहले आगरा पुलिस ने धर्मांतरण का एक केस ट्रैक किया था, जिसमें एक गिरफ्तारी अब्दुल रहमान की देहरादून से हुई थी।

हमारी स्पेशल टीम अब्दुल रहमान के सभी सोशल मीडिया आईडी को खंगाल रही थी, जिसमें एक पीड़िता का पता चला, जो इस धर्मांतरण के जाल में फंस गई थी। इस मामले की जांच की गई आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी के चोरगलिया दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी हल्द्वानी ने संभाली सुरक्षा की कमान

You missed

error: Content is protected !!