ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

हल्द्वानी। एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला टीचर की मौत हो गई। यहां स्कूल जा रही प्राइवेट स्कूल की महिला टीचर को डंपर ने कुचल दिया। जिसके बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो ग मेंई। पुलिस ने टक्कर मारने वाले डंपर को सीज कर दिया है। जबकि ड्राइवर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा के खूंटधामस और हाल में प्रेम कॉलोनी, गोल्डी विहार बरेली रोड निवासी 46 वर्षीय हेमा पंत पत्नी जगदीश पंत गौजाजाली में निजी स्कूल में टीचर थीं।  सुबह करीब 7 बजे वह साथी टीचर के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थीं।

इस दौरान तीनपानी के पास पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में हेमा डंपर के

पहियों की चपेट में आ गईं, जिससे उनका एक पैर बुरी तरह पिचक गया।

स्कूटी चला रहीं टीचर सड़क किनारे जा गिरीं। घायल हेमा को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। यहां इलाज में देरी पर परिजन उनको नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल लाए।  उनका 24 घंटे से अधिक समय तक उपचार चला।  सुबह 11:30 बजे हेमा ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें :  115 यूनिट रक्त जुटाकर रोटरी क्लब और ब्रह्माकुमारीज ने रचा सेवा का इतिहास

You missed

error: Content is protected !!