अवध फैशन वीक में लखनऊ में मिला खिताब, बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने किया सम्मानित

नैनीताल। सरोवर नगरी के निवासी सादात मलिक ने एक बार फिर नैनीताल का नाम रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में अवध फैशन वीक 2025 में मिस्टर नॉर्थ इंडिया 2025 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ था, जहां बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।

सादात मलिक नैनीताल के प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ और सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र रह चुके हैं।

इससे पहले भी वे कई पुरस्कार जीत चुके हैं और उत्तराखंड को गर्वित कर चुके हैं। यह सम्मान उन्हें 27 जुलाई को लखनऊ में प्राप्त हुआ।

पुरस्कार जीतने के बाद सादात मलिक ने कहा, “कोई भी खिताब मेहनत और समर्पण से संभव है। 

सादात की इस उपलब्धि से पूरे नैनीताल में खुशी की लहर है, और लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में पीएम-उषा मेरु के तहत दो दिवसीय करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का समापन, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता और रोजगार के मंत्र

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.