ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। होनहार वुशु खिलाड़ी और कोच रोहित यादव को जॉर्जिया में बूटामी ओपन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ है।

यह प्रतियोगिता एक अगस्त से 6 अगस्त तक जॉर्जिया के बूटामी शहर में आयोजित की जाएगी। रोहित 30 जुलाई को हल्द्वानी से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां से वे फ्लाइट के जरिए जॉर्जिया पहुंचेंगे ।

हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता में वुशु खिलाड़ी और कोच रोहित यादव ने बताया कि वह बीते छह वर्षों से वुशु खेल का नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक भी जीत चुके हैं।

रोहित के कोच और मार्गदर्शक महेन्द्र सिंह भाकुनी ने कहा कि रोहित का अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन होना उनके लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा जताया कि रोहित गोल्ड मेडल जीतकर लौटेंगे।

उन्होंने बताया कि वुशु एक पारंपरिक चाइनीज मार्शल आर्ट है, जिसे भारतीय ओलंपिक संघ और खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है कोच भाकुनी ने बताया कि कुछ महीने पहले भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था।

इसके बाद देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित ट्रायल में लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से सिर्फ तीन उत्तराखण्ड के खिलाड़ी चुने गए जिनमें रोहित यादव भी शामिल हैं।

उत्तराखंड के चयनित खिलाड़ियों में रोहित यादव के साथ साथ देहरादून के हर्षित शर्मा और मौलिकता भी शामिल हैं रोहित यादव के चयन से शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

अब सभी की निगाहें जॉर्जिया में होने वाली इस प्रतियोगिता पर टिकी हैं। उम्मीद है कि रोहित अपने दमदार प्रदर्शन से देश के लिए पदक जीतकर लौटेंगे

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मानसून का कहर: भारी बारिश का अलर्ट, बागेश्वर में 12 सड़कें बंद, चमोली में घरों में घुसा मलबा

You missed

error: Content is protected !!