नैनीताल में श्री राम सेवक सभा भवन में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने रामसेवक सभा के पदाधिकारियों के साथ की बैठक 

 रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा भवन में आज मेला अधिकारी तथा एस डी एम नवाजिश खलिक तथा के एन गोस्वामी ने श्री नंदा देवी महोत्सव के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों तथा सभा के पदाधिकारियों के साथ ये समीक्षा बैठक की ।

एस पी डॉ जगदीश चंद्र के नेतृत्व में आवश्यक बैठक हुई जिसमें महोत्सव सुरक्षा व्यवस्था पर विचार विमर्श हुआ ।

डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि महोत्सव में पुलिस शादी वर्दी में भी मौजूद रहेगी तथा सीसी टीवी से भी पूरी निगरानी रहेगी ।

सभी स्थानों में लाइट की पूरी व्यवस्था रहेगी। बैठक में भीड़ वाले क्षेत्रों पर भी व्यापक चर्चा हुई। साथ ही महिलाओं से निवेदन किया गया है कि वो मेला क्षेत्र में सोने के आभूषण न पहने ।

बैठक में सख्त अनुशासन तथा पॉलीथिन मुक्त महोत्सव की बात दोहराई गई। बैठक में मनोज साह ,जगदीश बावड़ी ,विमल चौधरी , ई ओ रोहिताश शर्मा ,विमल साह डॉ जी अल साह ,मुकेश जोशी ,कमलेश ढोंडियाल ,मोहित लाल साह एस ओ मल्ली ताल जे एन पंत , सुनीत कुमार ,कमल सिंह , मुकुल जोशी ,सतीश उपाध्याय ,,दिग्विजय सिंह बिष्ट ,त्रिभुवन फर्तियाल, विपिन चंद्रा ,दीपेंद्र ,भुवन बिष्ट देवेंद्र लाल साह ,भीम सिंह कार्की आदि उपस्थित रहे। संचालन मुकेश जोशी ने किया ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  2270 नशीले टैबलेट के साथ एमआर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.