ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में नंदा महोत्सव के तहत आज मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति निर्माण के लिए चोपड़ा गाँव में धार्मिक अनुष्ठान के बाद लाए गए कदली वृक्ष 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भक्तों के जयकारे से गूंज उठा सरोवर नगरी नैनीताल नंदा महोत्सव के तहत आज नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति निर्माण के लिए चोपड़ा गाँव में धार्मिक अनुष्ठान के बाद कदली वृक्ष लाए गये।

कदली वृक्ष लेने पहुचे दल का ग्रामीणों भव्य स्वागत किया रातभर भजन कीर्तन और पूजा अर्चना के बाद कदली वृक्षों को नैनीताल लाया गया। वैष्णो देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कदली वृक्षों को नगर भ्रमण के बाद नयना देवी मंदिर ले जाया गया।

जहां उसका भव्य स्वागत और विशेष पूजा की गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, और मां नंदा देवी के जयकारों से पूरा नैनीताल गूंज उठा। नगर भ्रमण के दौरान जगह जगह पर लोग पवित्र कदली वृक्ष के दर्शनों के लिए खड़े रहे।

तल्लीताल वैष्णो देवी मंदिर कदली वृक्ष पहुंचा श्रद्धालुओं ने कदली वृक्ष की पूजा अर्चना की उसके बाद माता वैष्णो देवी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा में स्थानीय महिलाएं और विभिन्न स्कूलों के बच्चे शोभा यात्रा में शामिल हुए।

शोभा यात्रा तल्लीताल बाजार से माल रोड होते हुए मल्लीताल बाजार से माँ नैना देवी मंदिर पहुंचा जहां पर भगवती प्रसाद के द्वारा पूजा अर्चना के साथ मैं नंदा सुनंदा की मूर्ति का निर्माण प्रारंभ किया जाएगा ।

शोभा यात्रा में पुलिस प्रशासन नगर पालिका प्रशासन और जिला प्रशासन सभी विभाग के लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरा

You missed

error: Content is protected !!