अल्मोड़ा। मानिला महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ० गोरखनाथ की अध्यक्षता में एन०एस०एस० कार्यक्रम अधिकारी डॉ० अंजू निगम द्वारा ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन’ के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ‘कृमि मुक्ति दिवस जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।

इस उपलक्ष में 19 वर्ष से कम आयु के समस्त छात्र-छात्राओं को एलबेंडाजोल टैबलेट वितरित की गई।

महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० संजय कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को कृमि मुक्ति एवं स्वास्थ्य रहने हेतु जागरूक किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० शैफाली सक्सेना, डॉ० जितेन्द्र प्रसाद, डॉ० कविन्द्र भट्ट, डॉ० महेश कुमार, डॉ० नरेश लाल द्वारा छात्र-छात्राओं को दवाई वितरित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- “अगर मेरी बेटी…”
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.