नैनीताल। जनता की सुरक्षा एवं स्थानीय लोगों की सुवधा हेतु भुजियाघाट के दोगड़ा में नवनिर्मित पुलिस चेक पोस्ट का एसएसपी नैनीताल ने किया उद्घाटन

स्थानीय जनता एवं प्रतिनिधियों ने की सराहना

विगत वर्षों से स्थानीय व जनप्रतिनिधियो द्वारा लगातार मांग की जा रही थी कि भुजियाघाट क्षेत्र में एक चौकी खोली जाय ताकि क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों में गलत गतिविधियो पर रोक लग सके व क्षेत्र को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

जिसे मद्देनजर रखते हुए  प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल को चेक पोस्ट हेतु उपयुक्त स्थान चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें :  विधायक सुमित हृदयेश ने जताया जान का खतरा, गैरसैंण विधानसभा में करेंगे आत्मदाह

एसपी क्राइम द्वारा स्थानीय लोगों से परस्पर वार्ता एवं थानाध्यक्ष तल्लीताल द्वारा भुजियाघाट क्षेत्र की संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए अथक प्रयासों से चेक पोस्ट हेतु उपर्युक्त स्थान चिन्हीकरण किया गया। 

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, 17 दिनों में परीक्षा परिणाम जारी; प्रवेश बढ़कर 48,444 पहुंचे

आज दिनांक 09.10.2025 को एसएसपी नैनीताल द्वारा काया आयुर्वेदिक कॉलेज दोगड़ा के सहयोग से भुजिया घाट स्थित दोगड़ा में चैक पोस्ट स्थापित किया गया।

 उक्त चेक पोस्ट में अपर उपनिरीक्षक श्री सुनील कुमार व 04 अन्य कर्मचारियों की तैनाती की गई है। 

स्थानीय लोगों एवं जनता प्रतिनिधियों द्वारा पुलिस विभाग के इस कदम की सराहना की गई है। 

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान काया मेडिकल कॉलेज की टीम द्वारा नशे के संबंध में जागरूकता हेतु नुक्क्ड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 14 अक्टूबर 2026

उद्घाटन के दौरान  अमित कुमार सीओ नैनीताल, मनोज नयाल थानाध्यक्ष तल्लीताल,  अशोक पाल(MD) एवं घनश्याम तिवारी काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज,  विपिन जंतवाल जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान मुन्नी जीना, कुंदन सिंह जीना, बीडीसी पंकज सूर्या, प्रधान कमल जंतवाल, शेखर भट्ट समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

Advertisement

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.