पुलिस का नशे, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति पुलिस का जनजागरूकता अभियान जारी

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य से जुड़ा है धनतेरस का पावन पर्व, आरोग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है धनत्रयोदशी - डॉ ललित तिवारी

इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को सुरक्षा और अनुशासन का संदेश दिया गया।

थाना काठगोदाम
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवाडखेड़ा गौलापार में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन, नशे के दुष्प्रभावों तथा साइबर अपराध से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार युवक को कुचलकर निकली कार, हालत गंभीर

थाना मुक्तेश्वर
राजकीय इंटर कॉलेज कश्यालेख में विद्यार्थियों को डिजिटल फ्रॉड, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, साइबर धोखाधड़ी से बचाव एवं ऑनलाइन ठगी की स्थिति में 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। साथ ही नाबालिग छात्रों को वाहन न चलाने, हेलमेट पहनने, एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

यह भी पढ़ें :  छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

थाना लालकुआं
राजकीय महिला इंटर कॉलेज लालकुआं में छात्राओं को साइबर सुरक्षा, नशा मुक्त जीवन एवं यातायात के नियमों की जानकारी दी गई।। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें या नजदीकी पुलिस स्टेशन में संपर्क करें।

Advertisement

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.