सट्टे की खाई-बाड़ी करते एक व्यक्ति को बनभूलपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, सट्टा पर्ची सहित नगदी बरामद

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत अवैध सट्टा / जुआ खेलने/खिलवाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।
प्रभारी थाना बनभूलपुरा  सुशील जोशी के नेतृत्व में अपराध के रोकथाम हेतु दिनांक 08/10/2025 को मेराज अली उर्फ पिन्टु पुत्र मुनब्बर अली निवासी मौहम्मदी चौक इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 40 वर्ष को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाडी करते हुए सट्टा पर्ची ,पैन, गत्ता, व नगदी 1510/- रुपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी प्रकरण: पहाड़ी आर्मी ने बुद्ध पार्क में फूंका पुतला, निष्पक्ष CBI जांच की मांग

जिसके आधार पर थाना बनभूलपुरा में FIR NO 238/25 धारा 13 G .ACT, पंजीकृत किया गया।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.