ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ बड़ी धूमधाम के साथ मनाया 

रिपोर्ट गुड़डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ बड़ी धूम धाम से मनाया। महिलाओं ने एक दिन पहले ही करवा चौथ के व्रत के लिए बाजार से खरीदारी की महिला और सुहागिन महिलाओं में करवा चौथ पर बड़ा उत्साह देखा गया मेहंदी लगा कर सुहागिन के जोड़े में करवा चौथ पर व्रत रखा। 

    नैनीताल में करवा चौथ की धूम है। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं हाथो में मेहंदी लगा कर अपने जीवनसाथी के लिए दिन भर निर्जिला व्रत करती हैं।

वहीं शाम को चंद्रदेव की पूजा करने के बाद ही महिलाओं ने अपना व्रत तोड़ती है। आज महिलाए अपने जीवन साथी के साथ चंद्रमा को देखने के लिए नगर के हल्द्वानी मार्ग पर पहुँची।

जैसे ही चंद्रमा निकला, उसके बाद सुहागिन महिलाओं ने चांद की पूजा अर्चना की। पूजा के बाद महिलाओं ने अपना उपवास तोड़ा।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 23 अगस्त 2026
error: Content is protected !!