ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल : गांव-गांव पहुंचकर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी में नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल एवं सवर्ण शक्ति संगठन द्वारा भव्य भंडाराकैंची धाम स्थापना दिवस पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शरबत प्रसाद का वितरणहल्द्वानी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चानैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वास
खबर शेयर करे -

विधायक कैड़ा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को बताई

भीमताल।  विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत पूरे करने के लक्ष्य के साथ शुरू की गई है , ताकि सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से इन योजनाओं का लाभ पहुंचना सुनिश्चित किया जा सके।

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य उन लोगों तक सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और लाभों को पहुंचाना है जो पीछे रह गए हैं।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज विधायक कैड़ा ने भीमताल क्षेत्र के भीमताल ब्लॉक के रोशिल, पसोली से विजय संकल्प यात्रा के दौरान कहा कि विकसित संकल्प यात्रा प्रत्येक गांव न्याय पंचायत स्तर तक जा रही है।

उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा के माध्यम से भारत सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जा रही है।

इसके साथ ही मौके पर ही योजनाओं का लाभ लेने वाले पात्र लाभार्थियों को उनसे संबंधित योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है ।

विधायक कैड़ा ने कृषि, उद्यान,मंडी परिषद,पशुपालन इफको ,स्वास्थ्य, बैंक ऑफ़ बरोदा,आयुष्मान,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनाशिक्षा विभाग, जिला उद्योग, सहकारी समिति किसान सेवा केंद्र, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, खाद्य आपूर्ति विभिन्न स्वयं सहायता समूह द्वारा के माध्यम से किये जा रहे कार्यों जानकारियां दी।

विधायक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का एक ही संकल्प है कि केन्द्र सरकार द्वारा जो भी योजनायें चले वह समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति तक पहुचे। उन्होंने कहा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार इस हेतु युद्व स्तर पर कार्य कर रही है और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनमानस तक पहुचाया जा रहा है।

रोशिल,पैसोली मै संकल्प यात्रा के तहत हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों की खून की जांच, शुगर, bp की जांच व निशुल्क दवा वितरण की गई साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम गरीब जनता तक पहुंचाया गया मौके पर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का तत्काल लाभ दिए गया! विधायक कैड़ा ने कहा प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन गया है और दुनिया से लेने के बजाय उसे दे सकता है। दुनिया का एक बड़ा हिस्सा आज मदद के लिए भारत की ओर देखता है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम के दौरान

चिराग बोरा, निखिल महतोलिया, हरीश कार्की, आना सिंह, भोपाल सिंह, नंदू लाल, रमेश जोशी, बाल विकास, कृषि, स्वास्थ्य पंचायत राज, पशु पालन, समाज कल्याण के अधिकारी,सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे!

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

You missed

error: Content is protected !!