ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्धहरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशउत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा कार, युवक समेत दो की मौत, युवती घायल

एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने से  दोनों पैर शरीर से कट कर हुए अलग

रुद्रपुर। शांतिपुरी निवासी एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर शरीर से कट कर अलग हो गए हैं। घायल युवक का राममूर्ति अस्पताल बरेली में इलाज चल रहा है।

शनिवार सुबह करीब 10:10 बजे बरेली-काशीपुर अप पैसेंजर ट्रेन संख्या 5408 बरेली से काशीपुर जा रही थी।

इसी दौरान शांतिपुरी रेलवे क्रासिंग से करीब 200 मीटर पहले शांतिपुरी नंबर दो प्रेमनगर निवासी 44 वर्षीय रमेश कोरंगा पुत्र फते सिंह कोरंगा रेलवे लाइन क्रास करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसके दोनों पैर धड़ से कट कर अलग हो गए।

रेलवे की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे रुद्रपुर जिला अस्पताल लेकर गए। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जहां उचित उपचार व्यवस्था ना होने पर डाक्टरों ने उसे राममूर्ति अस्पताल बरेली के लिए रेफर कर दिया है।

शनिवार देर शाम दूरभाष पर चचेरे भाई मुकेश कोरंगा ने बताया कि दोनों पैर कटने के बाद भी रमेश पूरी तरह से होश में है और उसे एम्बुलेंस से राममूर्ति अस्पताल बरेली ले जाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  2014 से पूर्व नियुक्त एलटी शिक्षकों को TET-2 से छूट देने की मांग तेज,शिक्षकों ने विधायक बंशीधर भगत को सोंपा ज्ञापन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.