ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्धहरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशउत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा कार, युवक समेत दो की मौत, युवती घायल

नैनीताल। ज्योलीकोट पर ग्राम प्रहरी सुमित जोशी द्वारा समय 8:10 बजे फोन कर सूचना दी गई की एक व्यक्ति चित अवस्था में नंबर एक बैंड पर पड़ा हुआ है।

सूचना पाकर उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य कांस्टेबल मलकीत कंबोज कांस्टेबल चनी राम के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि नंबर एक बैंड पर नैनीताल की तरफ जाने वाले रास्ते में किनारे पैराफिट के सामने जमीन पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है।

जिसकी नव्ज श्वास चेक करने पर शरीर ठंडा होना व मृत होना पाया जिस पर आसपास के गांव वालों को उक्त संबंध में सूचना दी गई तो बेलवा खान से मृतक के परिवार जन मौके पर उपस्थित आए।

परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक का नाम जितेंद्र आर्य पुत्र जगदीश चंद्र निवासी बेलवा खान उम्र 36 वर्ष जो कल शाम को गठिया में एक शादी समारोह में गया था जो शराब पीने का आदी है।

रात को घर नहीं आया मृतक का रात में ठंड लगकर मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है।शरीर पर कोई  चोट नहीं है।

मौके पर परिवारजनों की उपस्थिति में पंचायत नामा की कार्यवाही कर मृतक को पोस्टमार्टम हेतु तल्लीताल मोर्चरी भेजा गया

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : आबादी क्षेत्र में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम सख्त, शहर से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.