बॉलीवुड के मशहूर गायक सुखविंदर सिंह नैनीताल पहुंचे

रिपोर्ट गुड्डू सिंह ठठोला। 

नैनीताल। बॉलीवुड के मशहूर गायक सुखविंदर सिंह नैनीताल पहुंचे हैं। भारी संख्या में उनके प्रशंसक मल्लीताल में उनके साथ सेल्फी लेने पहुंचे। 

शनिवार को बॉलीवुड के मशहूर गायक सुखविंदर सिंह नैनीताल पहुंचे।

शाम को वह अपनी कार से मल्लीताल में बोटिंग करने उतरे तो उनके प्रशंसकों की मौके पर भीड़ लग गई।

इस दौरान प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी ली। जिसके बाद वह घूमते हुए नौकायन करने चले गए।

उन्होंने कहा कि नैनीताल उनकी पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां का मौसम सदाबहार है जो उनको खूब भाता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की रामलीला में 43 वर्षों से मेघनाद का किरदार निभा रहे मिथिलेश पांडे, दमदार अभिनय ने जीता दर्शकों का दिल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.