पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र महोदय ने किया कालाढूंगी थाने का निरीक्षण, कहा थाने में आने वाले आगन्तुकों से विनम्र व्यवहार व समस्याओं का निस्तारण रहे प्राथमिकता

कालाढूंगी। आज  डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत पुलिस उप महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल महोदय द्वारा थाना कालाढूगी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरणों, दंगा नियत्रण शस्त्रों/टियर गैस, सीसीटीएनएस, लावारिस मालों/ वाहनों, मैस, बैरक, परिसर, सरकारी आवास आदि का निरीक्षण किया गया।

थाने में आने वाले आगन्तुकों से विनम्र व्यवहार करते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्या का निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए गए।
आपदा उपकरणों को ठीक व तैयारी की दशा में रखने के निर्देश सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट को अद्यावधिक करने, नियमित रूप से शस्त्रों/ थाना परिसर की साफ सफाई कराये जाने, सप्ताह में एक बार सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से शस्त्राभ्यास कराये जाने, लावारिस मालों/वाहनों का निस्तारण कराये जाने, शस्त्र रजि0 का भौतिक सत्यापन कराये जाने आदि सम्बन्धी
निरीक्षण के दौरान उचित साफ सफाई पाई गई अच्छे रखरखाव पर पुलिस टीम की प्रसंशा की गयी।
उसके उपरान्त थाना कालाढूंगी में नियुक्त समस्त अधिकारी / कर्मचारी का सम्मेलन लिया गया आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा कर्मचारीगणो की समस्या सुन सम्बन्धित को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कुमाऊं के 300 से अधिक अधिकारी-कर्मियों के तबादले की तैयारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.