नैनीताल के भवाली के समीप घोड़ाखाल मंदिर के पास शॉर्ट सर्किट से प्रदीप लाल साह दुकान की में लगी आग लगने से लाखों का सामान हुआ राख

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल। घोड़ाखाल गोल्ज्यू मन्दिर के समीप शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आस पास के लोगों ने धुँवा उठते देख दुकान के मालिक को सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। लेकिन देखते ही देखते आग अचनाक पूरी दुकान में फैल गई। और आधे घण्टे में दुकान में सारा सामान जलकर राख हो गया।

घोड़ाखाल में प्रदीप लाल शाह की दुकान में शुक्रवार सुबह आग लगने से करीब 35 लाख से अधिक का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन दुकान पूरी तरह जल गई।

प्रदीप लाल शाह ने बताया कि दुकान में पीतल की मूर्तियां, संख, प्रसाद सहित अन्य सामान था। सब कुछ जलकर राख हो गया।

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों से आग बुझाई गई। लेकिन आग पूरी दुकान में फैलने से समान दुकान सब जल गया। कहा कि दुकान में कुछ दिन पहले ही सामान मंगाया था। करीब 35 लाख का सामान रखा था।

जो आज चलकर पूरा राख हो गया। वही फायरमैन अर्जुन सिंह ने कहा नैनीताल दमकल विभाग को भवाली घोड़ाखाल मंदिर के पास दुकान में आग लगे की सूचना प्राप्त हुई थी।

दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके में पहुंच कर आर्मी डिफेंस की गाडी द्वारा एक हॉज पाइप फैलाकर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 को लेकर कार्यशाला, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.