गैरसैंण। रामलीला मैदान चंद्र सिंह गढ़वाली जी की प्रतिमा के सामने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बर्खास्तगी को लेकर पूर्व सैनिक भुवन सिंह कठायत की भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही,तो वहीं उनके साथ किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय सैनिक पुत्री कुसुम लता बौड़ाई ने भी तीसरे दिन अपनी भूख हड़ताल और मौन जारी रखा।

आज भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारीयों द्वारा तसीलदार गैरसैंण के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को खून से लिखकर एक पत्र भेजा उन्होंने पत्र में मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग की हैं।

इस दौरान पूर्व सैनिक भुवन सिंह कठायत ने कहा कि सरकार अब सुन नहीं रही इसलिए आज शाम 5 बजे से वह भूख हड़ताल के बाद मौन धारण कर लेंगे,और यदि सरकार फिर भी नहीं मानी तो प्राण त्याग देंगे।

आंदोलनकारी युवा किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पूरे पर्वतीय समाज को नजरअंदाज कर बैठे हैं यह उनकी तानाशाही हैं या अब प्राणों का त्याग होगा या प्रेम चंद्र की कुर्सी जाएगी।

आंदोलनकारी सैनिक पुत्री कुसुम लता बौड़ाई में कहा कि पहाड़ हमारा स्वाभिमान हैं इसे अपमानित करने वाले मंत्री को कुर्सी पर नहीं देख सकते,समाज में बिना स्वाभिमान जीवित व्यक्ति मृत के सामान हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल: कार्यवाहक कुलसचिव को जमीन पर गिराकर पीटा, कर्मचारी यूनियन के चार पदाधिकारी गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.