ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा के बड़े कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, संविधान लेकर सड़क पर उतरीं राधा आर्य; पुलिस हिरासत के बाद बढ़ा सियासी तनावहल्द्वानी में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधितहल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच युवक के पास मिला तमंचा, मचा हड़कंपहल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष

112 पर पुलिस को नाम बदलकर झूठी सूचना देना पड़ गया युवक को भारी

 05 हजार का हुआ जुर्माना

हल्द्वानी।  28/11/23 को समय 15:20 बजे पर एक कालर प्रदीप जिसका वास्तविक नाम प्रमोद पुत्र पूरन चंद्र निवासी लामाचौड़ ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी कि किसी व्यक्ति ने मेरे भाई प्रदीप कुमार सागर की मोटरसाइकिल पर लगभग एक डेढ़ साल पूर्व आग लगा दी थी, जिसके साक्ष्य उसके पास मौजूद है।

      सूचना का संज्ञान थानाध्यक्ष मुखानी प्रमोद पाठक द्वारा गम्भीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी आम्रपाली को पुलिस टीम के साथ तत्काल सूचना पर कार्यवाही किए जाने हेतु भेजा गया।

    पुलिस द्वारा कॉलर को कॉल करने पर बताया कि वह फतेहपुर में है अभी नहीं आ सकता है जिस पर पुलिस पार्टी द्वारा कॉलर को तलाश किया गया तो कॉलर बसानी जाने वाले आम के बगीचे के अंदर ई-रिक्शा में बैठा पाया।

 112 पर दी गई सूचना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तो मालूम हुआ कि उसके पास कोई भी साक्षी मौजूद नहीं है पूर्व में ना ही कोई वाहन स्वामी द्वारा लिखित व मौखिक रूप से सूचना दी गई थी। ना ही किसी वाहन स्वामी द्वारा वर्तमान में सूचना दी गई है।

       डायल 112 का दुरुपयोग, पुलिस को झूठी सूचना देने का कृत्य करने पर धारा 81 (1)(क) पुलिस अधिनियम के अंतर्गत मौके पर रु0 5000/का जुर्माना जमा करवाया गया एवम भविष्य में इस तरह का कृत्य न करने की हिदायत दी गई।

पुलिस टीम

 1- उ0 नि0 दीवान सिंह ग्वाल चौकी प्रभारी आम्रपाली

2- हे0 का0 प्रेम तोमक्याल

3- का0 कुंदन शाही

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : काठगोदाम-हैड़ाखान-खनश्यू मार्ग पर बड़ा भूस्खलन, दो दिन बाद भी नहीं खुला रास्ता; 200 गांवों का संपर्क प्रभावित,राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने की युद्धस्तर पर सड़क खोलने की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.