ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा के बड़े कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, संविधान लेकर सड़क पर उतरीं राधा आर्य; पुलिस हिरासत के बाद बढ़ा सियासी तनावहल्द्वानी में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधितहल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच युवक के पास मिला तमंचा, मचा हड़कंपहल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष

गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत,दो घायल 

विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे गांव, दो लोग घायल

हल्द्वानी। हल्द्वानी से मुनस्यारी जा रही कार गणाई गंगोली तहसील के सेराघाट के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

इस हादसे में गिरगांव मुनस्यारी निवासी दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी विवाह समारोह के लिए गिरगांव जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार गिरगांव निवासी पूर्व सैनिक पूरन सिंह वर्तमान में हल्द्वानी में रहते हैं। मंगलवार को अपनी मां तुलसी देवी, चचेरे भाई गंगा सिंह और गोपाल सिंह के साथ अपनी कार से गिरगांव जा रहे थे।

गणाई गंगोली के सेराघाट रामपुर के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में तुलसी देवी (60) पत्नी स्व. जय सिंह निवासी गिरगांव, गंगा सिंह (38) पुत्र दीवान सिंह हाल निवासी दिनेशपुर रुद्रपुर की मौत हो गई, जबकि पूरनसिंह और हल्द्वानी निवासी गोपाल सिंह घायल हो गए।

कार दुर्घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बेरीनाग से थानाध्यक्ष प्रभात कुमार जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को निकालकर बेरीनाग अस्पताल पहुंचाया। बाद में दोनों शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए बेरीनाग अस्पताल के मोर्चरी में भेजा गया।

बताया जा रहा है कि तुलसी देवी के भतीजे विजय सिंह के बेटे की गांव में 30 नवंबर को शादी होनी थी। सभी शादी में शामिल होने के लिए हल्द्वानी से गांव आ रहे थे। इससे पहले ही यह हादसा हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव में खुशी का माहौल शोक में बदल गया। दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करने के बाद बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 5 सितंबर2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.