ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा के बड़े कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, संविधान लेकर सड़क पर उतरीं राधा आर्य; पुलिस हिरासत के बाद बढ़ा सियासी तनावहल्द्वानी में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधितहल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच युवक के पास मिला तमंचा, मचा हड़कंपहल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष

पीएम मोदी ने श्रमिकों से की बात, आर्थिक मदद का ऐलान,  बनेगा भगवान बौखनाग का  मंदिर

उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग में बीते 16 दिनों से फंसे सभी 41 श्रमिकों को मंगलवार को 17वें दिन सकुशल बाहर निकाल लिया गया। श्रमिकों को 800 मिमी पाइपों के जरिए एक-एक करके बाहर निकालागया।

पीएम मोदी ने श्रमिकों को बचाने केअभियान की सराहना की और कहा किमिशन में शामिल सभी लोगों ने मानवता और एक टीम के रूप में काम करने की अद्भुत मिसाल पेश की है।

पीएम मोदी ने बचाए गए श्रमिकों से फोन पर बात की औरउनका हालचाल जाना। वहीं उत्तराखंड केमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी श्रमिकोंको राज्य सरकार की ओर से एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने का ऐलान किया।

एक-एक लाख रुपये की मदद का ऐलान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिकों को सरकार एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश हुए कहा कि श्रमिकों के इलाज और घर जाने तक की पूरी व्यवस्था की जाएगी। श्रमिकों की अस्पताल में देखभाल की जा रही है। अस्पताल में इलाज पर होने वाले खर्च का वहन सरकार करेगी।

इनके अलावा परिजनों और श्रमिकों के खाने, रहने की व्यवस्था भी राज्य सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक ठीक हैं। श्रमिकों को घर भेजे जाने से पहले उन्हें कुछ समय के लिए चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का बड़ा शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए 39 लाख रुपये से अधिक; 87 स्कूलों में मिली थी नियमविरुद्ध फीस वसूली

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.