30 प्राथमिक, 8 जूनियर हाईस्कूल और 12 निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा; प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी 15-16 सितंबर को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
संकुल स्तरीय दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026
हल्द्वानी/गौलापार। संकुल लाखनमंडी के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों की संकुल स्तरीय दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का पर्वत पब्लिक स्कूल, गौलापार में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में संकुल क्षेत्र के 30 प्राथमिक विद्यालय, 8 जूनियर हाईस्कूल तथा 12 निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ पर्वत पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री पान सिंह ऐड़ी ने बच्चों की खेल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, चक्का फेंक, गोला फेंक, कबड्डी, खो-खो और ताइक्वांडो सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में शानदार मुकाबले
प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में अभिषेक आर्य (श्रीराम द ग्लोबल स्कूल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवदेस (प्राथमिक विद्यालय खेड़ा) दूसरे और हिमांशु (प्राथमिक विद्यालय नवाड़खेड़ा) तीसरे स्थान पर रहे।
100 मीटर दौड़ में समीर खान (प्राथमिक विद्यालय बागजाला) प्रथम, योगेश्वर बोरा (सर स्टीफन हॉकिंस) द्वितीय और रवि (प्राथमिक विद्यालय सुल्तान नगरी) तृतीय रहे।
200 मीटर दौड़ में आयुष (प्राथमिक विद्यालय सुल्तान नगरी) ने पहला स्थान प्राप्त किया। पीयूष (हेरिटेज कन्वेंट स्कूल) द्वितीय तथा हर्षित (मॉडर्न पब्लिक स्कूल) तृतीय स्थान पर रहे।
400 मीटर दौड़ में अभिषेक आर्य (श्रीराम द ग्लोबल स्कूल) प्रथम, पीयूष कुमार (प्राथमिक विद्यालय सुल्तान नगरी) द्वितीय और ललित बिष्ट (हेरिटेज कन्वेंट स्कूल) तृतीय रहे।
लंबी कूद में राजू (प्राथमिक विद्यालय बांसखेड़ा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर्षित नाथ (हेरिटेज कन्वेंट) दूसरे और पीयूष कुमार (प्राथमिक विद्यालय सुल्तान नगरी) तीसरे स्थान पर रहे।

प्राथमिक बालिका वर्ग में बेटियों ने दिखाया दम
बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में दिया पोखरिया (हेरिटेज कन्वेंट) प्रथम, खुशी (प्राथमिक विद्यालय सुल्तान नगरी) द्वितीय और राधिका (प्राथमिक विद्यालय नवाड़खेड़ा) तृतीय स्थान पर रहीं।
100 मीटर दौड़ में नामित भट्ट (हेरिटेज कन्वेंट स्कूल) प्रथम, गौरी आर्य (प्राथमिक विद्यालय बागजाला) द्वितीय और काव्या (प्राथमिक विद्यालय सुल्तान नगरी) तृतीय रहीं।
200 मीटर दौड़ में खुशबू (प्राथमिक विद्यालय सुल्तान नगरी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बरखा (हेरिटेज कन्वेंट स्कूल) द्वितीय तथा जानकी (प्राथमिक विद्यालय नवाड़खेड़ा) तृतीय रहीं।
400 मीटर दौड़ में नैंसी (प्राथमिक विद्यालय नवाड़खेड़ा) प्रथम, प्रतिष्ठा (हेरिटेज कन्वेंट स्कूल) द्वितीय और सुहानी (प्राथमिक विद्यालय सुल्तान नगरी) तृतीय स्थान पर रहीं।
लंबी कूद में प्रतिष्ठा (हेरिटेज कन्वेंट स्कूल) प्रथम, नैंसी (प्राथमिक विद्यालय नवाड़खेड़ा) द्वितीय तथा खुशबू (प्राथमिक विद्यालय सुल्तान नगरी) तृतीय स्थान पर रहीं।
उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में कड़ा मुकाबला
उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में नैतिक (जूनियर हाईस्कूल गोविंदग्राम) प्रथम, आर्यन (श्रीराम द ग्लोबल स्कूल) द्वितीय और रक्षित बिष्ट (हेरिटेज कन्वेंट स्कूल) तृतीय रहे।
200 मीटर दौड़ में आर्यन (श्रीराम द ग्लोबल स्कूल) प्रथम, करन (सर स्टीफन हॉकिंस) द्वितीय तथा राज (जूनियर हाईस्कूल गोविंदग्राम) तृतीय रहे।
400 मीटर दौड़ में अमित बोरा (हेरिटेज कन्वेंट स्कूल) प्रथम, आहिल अंसारी (मॉडर्न पब्लिक स्कूल) द्वितीय और ललित (जूनियर हाईस्कूल गोविंदग्राम) तृतीय स्थान पर रहे।
600 मीटर दौड़ में नैतिक (जूनियर हाईस्कूल गोविंदग्राम) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनीष बोरा (हेरिटेज कन्वेंट स्कूल) द्वितीय और हर्ष (श्रीराम द ग्लोबल स्कूल) तृतीय रहे।
लंबी कूद में रक्षित (हेरिटेज कन्वेंट स्कूल) प्रथम, हर्षवर्धन (श्रीराम द ग्लोबल स्कूल) द्वितीय और युवराज बिष्ट (सर स्टीफन हॉकिंस) तृतीय रहे।
ऊंची कूद में सौरभ (सर स्टीफन हॉकिंस पब्लिक स्कूल) प्रथम, दीक्षांत सैनी (हेरिटेज कन्वेंट) द्वितीय तथा राजकमल (उच्च प्राथमिक विद्यालय लाखनमंडी) तृतीय स्थान पर रहे।
चक्का फेंक में दिगराज सिंह (मॉडर्न पब्लिक स्कूल) प्रथम, चिराग (जूनियर हाईस्कूल बागजाला) द्वितीय और विवेक (सर स्टीफन हॉकिंस) तृतीय रहे।
गोला फेंक में अंकित (जूनियर हाईस्कूल गोविंदग्राम) प्रथम, शिवम (सर स्टीफन हॉकिंस) द्वितीय तथा आनिक कुमार (हेरिटेज कन्वेंट) तृतीय स्थान पर रहे।
उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में प्रीति, सोनाक्षी और कीर्ति का शानदार प्रदर्शन
जूनियर स्तर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दीपिका (गोविंदग्राम) प्रथम, अनुष्का (सर स्टीफन हॉकिंस) द्वितीय और कविता (श्रीराम द ग्लोबल स्कूल) तृतीय स्थान पर रहीं।
200 मीटर दौड़ में ज्योति (जूनियर हाईस्कूल बागजाला) प्रथम, परी (मॉडर्न पब्लिक स्कूल) द्वितीय और काव्य जोशी (हेरिटेज कन्वेंट स्कूल) तृतीय रहीं।
400 मीटर दौड़ में प्रीति (जूनियर हाईस्कूल गोविंदग्राम) प्रथम, अंशिका (मॉडर्न पब्लिक स्कूल) द्वितीय तथा विनीता सुयाल (जूनियर हाईस्कूल लाखनमंडी) तृतीय रहीं।
600 मीटर दौड़ में भी प्रीति (जूनियर हाईस्कूल गोविंदग्राम) ने प्रथम स्थान हासिल किया। आरती रावत (जूनियर हाईस्कूल लाखनमंडी) द्वितीय और पलक जोशी (सर स्टीफन हॉकिंस) तृतीय स्थान पर रहीं।
लंबी कूद में प्रीति (जूनियर हाईस्कूल गोविंदग्राम) प्रथम, कीर्ति पड़ियार (हेरिटेज पब्लिक स्कूल) द्वितीय तथा ललिता जोशी (जूनियर हाईस्कूल लाखनमंडी) तृतीय रहीं।
ऊंची कूद में कीर्ति पड़ियार (हेरिटेज कन्वेंट स्कूल) प्रथम, प्रीति आर्य (जूनियर हाईस्कूल गोविंदग्राम) द्वितीय और रूही आर्य (मॉडर्न पब्लिक स्कूल) तृतीय स्थान पर रहीं।
चक्का फेंक में सोनाक्षी (हेरिटेज कन्वेंट स्कूल) प्रथम, खुशी आर्य (जूनियर हाईस्कूल बागजाला) द्वितीय और रोशनी (मॉडर्न पब्लिक स्कूल) तृतीय रहीं। वहीं गोला फेंक बालिका वर्ग में सोनाक्षी (हेरिटेज कन्वेंट स्कूल) ने प्रथम, आस्था (जूनियर हाईस्कूल बागजाला) ने द्वितीय तथा अनीशा (मॉडर्न पब्लिक स्कूल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ताइक्वांडो बालिका जूनियर स्तर में ज्योति (जूनियर हाईस्कूल बागजाला) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
टीम खेलों में भी दिखा जबरदस्त उत्साह
खो-खो बालिका जूनियर वर्ग में हेरिटेज कन्वेंट की टीम प्रथम, जूनियर हाईस्कूल गोविंदग्राम द्वितीय और जूनियर हाईस्कूल बागजाला तृतीय स्थान पर रही। एक अन्य खो-खो प्रतियोगिता में हेरिटेज कन्वेंट प्रथम, जूनियर हाईस्कूल गोविंदग्राम द्वितीय तथा श्रीराम द ग्लोबल पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।
कबड्डी बालिका जूनियर वर्ग में हेरिटेज कन्वेंट स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर हाईस्कूल गोविंदग्राम द्वितीय और मॉडर्न पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।
कबड्डी बालिका प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सुल्तान नगरी प्रथम, हेरिटेज कन्वेंट द्वितीय और श्रीराम द ग्लोबल स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।
कबड्डी बालक प्राथमिक वर्ग में हेरिटेज कन्वेंट स्कूल प्रथम, प्राथमिक विद्यालय सुल्तान नगरी द्वितीय और मॉडर्न पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।
खो-खो बालिका प्राथमिक वर्ग में हेरिटेज कन्वेंट प्रथम, प्राथमिक विद्यालय नवाड़खेड़ा द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय सुल्तान नगरी तृतीय स्थान पर रहा।
खो-खो बालक प्राथमिक वर्ग में श्रीराम द ग्लोबल स्कूल ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय नवाड़खेड़ा ने द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय सुल्तान नगरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को किया प्रेरित
प्रतियोगिता में ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी श्री तारा सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि छात्र-छात्राएं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे तो वे मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे। खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
पुरस्कार और जलपान की विशेष व्यवस्था
दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों के पुरस्कारों की व्यवस्था हीरा कुंवर पब्लिक स्कूल, कुंवरपुर द्वारा की गई, जबकि प्रतिभागियों के जलपान की व्यवस्था इंपिरियम पब्लिक स्कूल, दौलतपुर द्वारा की गई।
प्रतियोगिता का अभिलेखीकरण कार्य पूर्णिमा कांडपाल, उमा कार्की और ओमप्रकाश ने किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रेखा रानी सिडाना, अमित जोशी, हरीश थापा, विमला पांडे, सपना महतोलिया, दीक्षा बृजवासी, चंद्रशेखर, उमेश चुफाल, शिवेंद्र टम्टा, उर्मिला लटवाल, दया धामी, लीला, गिरजेश पांडे, संतोष रौतेला, मनीष, चंद्रिका, पुष्पा कुंजवाल, पिंकी बसेरा, रमेश रौतेला, बलवंत सिंह कुंजवाल, गणेश दत्त और चंद्रशेखर सनवाल सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने निभाई।
समस्त खेल प्रतियोगिताओं का सफल संचालन खेल संयोजक श्री डिकर सिंह पड़ियार द्वारा किया गया।
अब ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा
आयोजकों के अनुसार संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी 15 एवं 16 सितंबर 2026 को प्रस्तावित ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।
दो दिवसीय इस खेल महोत्सव में बच्चों का उत्साह, शिक्षकों का सहयोग और अभिभावकों का समर्थन देखने को मिला। प्रतियोगिता ने न केवल बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच दिया, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित की।




