हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद नैनीताल के भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने मंदिर में माँ महालक्ष्मी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक मां महालक्ष्मी की पूजा की और प्रदेश एवं देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि तथा मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे और उत्तराखंड निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शांति, समृद्धि और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने के लिए भी प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

धार्मिक वातावरण के बीच मुख्यमंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान प्रदेश की उन्नति, जनकल्याण और उत्तराखंडवासियों की सुख-समृद्धि को लेकर मंगलकामना की गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में ‘जैन जी संवाद’ का आयोजन, युवाओं ने रोजगार और सुरक्षित भविष्य से जुड़े सवाल उठाए

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.