शराब के नशे में धुत स्विफ्ट कार चालक तेज रफ्तार के साथ कॉम्प्लेक्स के अंदर बने बेसमेंट में घुसा 

हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर देखा गया है. घटना शनिवार देर शाम की है जहां एक तेज रफ्तार कार शहर के बीचो-बीच बने एक कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में घुस गई।

गनीमत यह रही है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.पूरा मामला तिकोनिया चौराहे के पास बने एक कॉम्प्लेक्स का जहा शराब के नशे में धुत स्विफ्ट कार चालक तेज रफ्तार के साथ कॉम्प्लेक्स के अंदर बने बेसमेंट में घुस गया।

वहीं आसपास अफरा तफरी भी मच गई, सूचना मिलने पर तत्काल भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस भी पहुंच गई जहां पर क्रेन को बुलाया गया और स्विफ्ट कार को बेसमेंट से बाहर निकाला गया।

इसके बाद पुलिस ने चालक को अपने साथ लेकर पुलिस चौकी ले गई जहां कार को पुलिस द्वारा सीज कर दिया गया है।

नशे में धुत चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है. गनीमत रहे की घटना के समय बेसमेंट में कोई मौजूद नहीं था हादसे में कार को भी नुकसान पहुंचा है।

घटना में कार चालक को मामूली चोटे भी आई है.देर रात पुलिस कार चालक का मेडिकल परीक्षण के बाद कार्रवाई कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.