मुख्यमंत्री धामी के विधानसभा क्षेत्र से बदहाल  स्वास्थ्य सेवाओं की खबर सामने आ रही है।

सड़क व स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में ग्रामीण मरीज को लाठी डंडों में बांध कर अस्पताल पहुंचाना पड़ा।

चंपावत। जिले के पोथ उप्रकोट गांव के एक बीमार व्यक्ति को लोग लाठी डंडों से बनाई डोली के सहारे 10 किमी पैदल चलकर मुख्य मार्ग तक लाना पड़ा।

इसके बाद यहां से बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए 35 किमी दूर टनकपुर अस्पताल ले जाया गया जहां मरीज का इलाज चल रहा है।पहाड़ में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, बीमार को लाठी-डंडों के सहारे पैदल पहुंचाया अस्पताल, वीडियो…

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को चंपावत जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत पोथ गांव के उप्रकोट निवासी 53 वर्षीय बालम सिंह अचानक तबीयत बिगड़ गई।

गांव में किसी प्रकार इलाज की सुविधा नहीं होने के कारण बीमार व्यक्ति को ग्रामीणों ने डंडों की डोली बनाकर दो घंटों से अधिक का सफर तय कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया।

इसके बाद गाड़ी के माध्यम से टनकपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. ग्रामीण का कहना है कि कई वर्षों क्षेत्र के लोग सड़क सुविधा की मांग कर रहे हैं लेकिन आज तक सड़क सुविधा न होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कोई बीमार पड़ता है तो इसी तरह से डोली के सहारे उनको सड़क मार्ग तक लाकर अस्पताल को भेजा जाता है ग्रामीणों ने सरकार से सड़क बनाने की मांग की है।पहाड़ में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, बीमार को लाठी-डंडों के सहारे पैदल पहुंचाया अस्पताल, वीडियो…

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की ऐतिहासिक रामलीला में कलाकारों की साधना, 14 वर्षों से कुंभकरण का दमदार पाठ कर रहे रक्षित शाह

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.