हल्द्वानी। मानव विकास सेवा संस्थान द्वारा आयोजित पारंपरिक चार दिवसीय 24वां शरदोत्सव मेला ९ हल्द्वानी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उत्तरांचली व फिल्म स्टार नाइट का आयोजन किया जा रहा है।

समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं फिल्म निर्माता निर्देशक विक्की योगी ने कहा कि तीन नवंबर से प्रारंभ होने वाले चार दिवसीय शरदोत्सव मेला हल्द्वानी एवं विकास प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि द्वारा उद्घाटन किया जाएगा।

चार दिनों में लगभग 4000 कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

विस्तृत जानकारी देते हुए उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के पूर्व सदस्य विक्की योगी ने कहा कि सांस्कृतिक धरोहर को जीवन्त रूप देने संस्कृति पर्यटन फिल्म का प्रचार प्रसार करने वह स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्यों को लेकर मानव विकास सेवा संस्थान द्वारा विगत 23 वर्षों से आयोजित किया जाता आ रहा है।

जिला प्रशासन एवं नगर प्रशासन के सहयोग से सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के उत्पादन की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी बॉलीवुड के चिर परिचित कलाकार शरदोत्सव मेला कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतो के लगभग चार हजार कलाकारों आकर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

समिति में मुख्य संरक्षक ए.पी बाजपेई नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, मुख्य संयोजक नीरज शारदा; संरक्षक जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, डॉक्टर जे. एस खुराना, प्रभारी स्वागत समिति माही महिमा नंदा, संयोजक जीएस रावत कौस्तुभ चंदोला, संयम मल्होत्रा दीपक कुमार, गिरीश चंदोला , लक्ष्मी फुलारा, सरोज बिष्ट, आशा रावत, सचिन टम्टा आदि पदाधिकारी हैं।

समिति के पदाधिकारीयो ने जनता से अपील की कि कार्यक्रम में पधार कर कलाकारों का मनोबल जरूर बढ़ाएं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू, कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.