ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

पिथौरागढ़। मुनस्यारी के जोशा में जंगली जानवरों का आतंक भालू ने अचानक हमला कर  प्रेम राम को घायल कर दिया।

प्रेम राम की गम्भीर हालत को देखते हुए सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी ले जाया गया । प्रेम राम बहुत गरीब परिवार से संबध रखते हैं। अपने इलाज करने तक असमर्थ हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रेम राम का मुफ्त इलाज करने की मांग की है।

ग्राम सभा जोशा मे आए दिन जंगली जानवरों के द्वारा पशुपालकों के पशुओं को अपना निवाला बनाया जा रहा है कुछ दिन पहले शेर ने 8 से 10 बकरी को अपना निवला बनाया अब एक और घटना सामने आयी है।

जिसमें पशुपालक को ही गम्भीर रूप से घायल कर दिया है गांव के अधिकांश लोग पशुपालकर व कृषि कार्य करते हैं। अधिकांश लोगों का आजीविका इसी पर निर्भर है।

फसलों को बंदरों और जंगली जानवरों के द्वारा नष्ट कर दिया जा रहा है और पशुओं को कभी शेर कभी भालू के द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से आग्रह है कि जोशा गांव के जंगलों में आए दिन ऐसी घटना घट रही है वन विभाग इन खूंखार जानवरों को पकड़ कर लोगों को निजात दिलाए।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 अगस्त, 2026

You missed

error: Content is protected !!