ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले गया सलमान

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक लव जिहाद का मामला समाने आया है। जहां सलमान ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर अपने प्रेम जाल में फंसाया। आरोप है कि सलमान ने लड़की का धर्म परिवर्तन कराया।

बता दें कि सलमान बहला-फुसला कर नाबालिग लड़की को अपने साथ भगा ले गया है। दोनों पिछले सात महीने से एक दूसरे के संपर्क में थे। लड़की का बेहद शातिर तरीके से ब्रेनवॉश किया गया था। बताया जा रहा है कि सलमान के दो दोस्त ने भी भगाने में मदद की थी।

बताया जा रहा है कि नाबालिग ने सोशल मीडिया पर अपना नाम भी बदल लिया था और इस्लाम का प्रचार करने लगी। आरोप है कि सलमान ने लड़की को धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की।

जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद के गढ़ी थाना क्षेत्र के मोजमपुर तुलसी जाकर लड़की को बरामद किया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सलमान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि 29 अक्तूबर को पुलिस ने आरोपी सलमान और उसके रिश्तेदार शान मलिक (24) निवासी ग्राम मोजमपुर तुलसी थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो, अपहरण और धर्म परिवर्तन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मुखानी चौराहे के पास नशे में महिला, साथ में मासूम बच्चा; सामने आई तस्वीर ने खड़े किए कई सवाल

You missed

error: Content is protected !!