ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

धारचूला। कैलाश दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस साल अब तक 28,000 से अधिक यात्री आदि कैलाश के दर्शन कर चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम सुहावना होने से दीप पर्व के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

पिछले वर्ष अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश यात्रा के बाद से ही देश के विभिन्न प्रांतों से यात्रियों का यहां पहुंचना जारी है।

धारचूला तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सीजन में प्रतिदिन करीब 300 यात्रियों के इनर लाइन पास बनाए गए। दीपावली सीजन में भी यात्रियों का आना जारी रहा। अब दीप पर्व के बाद एक बार फिर से यात्रा में तेजी आने की उम्मीद है।

ओम पर्वत, आदि कैलाश धार्मिक पर्यटन के नए केंद्र बनने से होम स्टे, होटल और वाहन संचालकों का कारोबार भी तेजी से फल-फूल रहा है। दारमा घाटी तक पहुंच सुगम होने से करीब 5000 यात्रियों ने पंचाचूली ग्लेशियर के दर्शन किए। इस सीजन में केएमवीएन की आदि कैलाश यात्रा तो बंद हो चुकी है लेकिन निजी टूर ऑपरेटर के यात्री काफी संख्या में आ रहे हैं।

चौकोड़ी और मुनस्यारी को पसंद कर रहे हैं बंगाली पर्यटक
सीमांत जिले में इस समय बंगाली पर्यटकों का सीजन चल रहा है। केएमवीएन पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि पर्यटक आवास गृहों की बुकिंग करा रहे हैं।

अधिकांश बंगाली पर्यटक अल्मोड़ा, बागेश्वर से चौकोड़ी पहुंचते हैं। क्षेत्र में घूमकर पर्यटक मुनस्यारी पहुंच हिमालय का सौंदर्य निहारते हैं। उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद बंगाली सीजन में तेजी आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी डकैती कांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार और आरोपी गिरफ्तार, हथियारों के बल पर लाखों की डकैती में शामिल 4 नकाबपोश दबोचे, चार तमंचे, सात कारतूस, लूटी रकम और क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामद

You missed

error: Content is protected !!