हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के पश्चिम खेड़ा में 11 वर्षिय अमित मौर्या हत्याकांड का चौथे दिन भी पुलिस पर्दाफाश नहीं कर पाई है।

जिसके चलते परिवार और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है मामले की गंभीरता देखते हुए खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा घटनास्थल की की बारीकियों से जांच कर रहे हैं ।

मृतक बालक के सर और हाथ को तलाशने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में एक ही परिवार के चार लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

पुलिस घटना के दूसरे दिन बालक का धड़ हिरासत में लिए गए लोगों के घर के आगे से गड्ढा खोदकर बरामद तो कर लिया लेकिन बालक का सर और हाथ बरामद करना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।

पुलिस हिरासत में दिए गए से लगातार पूछताछ कर रही है उसके बावजूद भी वो लो अपने बयान बदल रहे हैं. जिसके चलते पुलिस को सर और हाथ बरामद अभी तक बरामद नहीं कर पाई है।

गुरुवार को पुलिस की कई टीमें अंग बरामद करने के लिए घटनास्थल के आसपास और आरोपितो के घर की तलाशी अभियान भी चलाया लेकिन वहां भी काम अभी नहीं मिल पाई. मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक की टीमें भी जांच कर रही है।

मृतक बालक के पिता खूब करन का आरोप है कि जिस दिन बालक की हत्या हुई है उस दिन आरोपियों के घर में पूजा पाठ चल रहा ऐसे में उसके बेटे की नरबलि के तहत हत्या की गई है।

वही इस पूरे मामले में एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा का कहना है कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीम में लगी हुई है. गायब अंग बरामदगी के लिए पुलिस की टीम में काम कर रही है।

कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा गौरतलब है कि गौलापार के पश्चिमी खेड़ा गांव में 11 साल के बालक की गला काटकर हत्या कर दी।

सोमवार से लापता बच्चे का शव मंगलवार को घर से थोड़ी दूर पर दूसरे के घर के पास एक खेत के गड्ढे से बरामद किया गया था जहां बच्चे के शव को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर गड्ढे में खोद कर दबाया गया था।

परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक व उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है बालक की गला काटकर उसका धड़ एक घर के पास खेत में दफन मिला जबकि सिर और एक हाथ गायब था।

परिजनों का आरोप है कि एक संपन्न परिवार ने तंत्र क्रिया के लिए उसके बालक की बलि दी है।

हालांकि पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही है मृतक बच्चा मूलरूप से बरेली का रहने वाला था और उसका परिवार यहां गौलापार में बटाई पर खेती करता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध निदेशक बने प्रो. मनोज कुमार आर्या, कूटा ने शॉल और तिमूर का पौधा भेंट कर किया सम्मानित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.