ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल के अलचौना पाण्डेछोर में आपदा का जायजा लेने पहुंचे हरीश पनेरु, ग्रामीणों ने उठाई 5 साल पुरानी सुरक्षा दीवार की मांगकुमाऊं विश्वविद्यालय में प्री-पीएचडी शोधार्थियों को प्रो. ललित तिवारी ने दिए कंप्यूटर रिसर्च और बौद्धिक संपदा अधिकार पर महत्वपूर्ण व्याख्याननैनीताल के हर्षित जोशी ने संस्कृत विषय में नेट-जेआरएफ परीक्षा की उत्तीर्ण, डीएसबी परिसर में खुशी की लहरनैनीताल में लगातार बारिश से अलर्ट मोड पर प्रशासन: डीएम ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंदपिछले 48 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश से भीमताल नगर का जनजीवन अस्त-व्यस्त

राजधानी  से एक सनसनीखेज खबर आ रही है, यहां एक युवक ने अपनी अपनी मां की हत्या कर दी, मौके पर पहुंचे एसएसपी अजय सिंह

देहरादून। राजधानी से एक सनसनी खबर आ रही है। डालनवाला वाला क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही मां की हत्या कर दी है बताया जा रहा है कि हत्यारे के पिता मुरादाबाद में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात है।

और कल देर रात अचानक इस युवक ने अपनी मां उम्र 56 साल की लोहे का सबल मारकर हत्या कर दी और हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद की भी नस काट ली हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

मौके पर एसएसपी अजय सिंह भी पहुंचे उन्होंने बताया कि जिस युवक ने अपनी मां की हत्या की है उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है क्योंकि पहले से ही उसकी दवाई चल रही है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी इसका पता नहीं चल पाया है कि आखिर क्यों युवक ने अपनी मां की हत्या की है जिसकी जांच की जा रही है ।

आरोपी के पिता मुरादाबाद में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात है प्रथम दृश्य यही जानकारी मिली है कि युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं है।

आगे की जानकारी जुटाई जा रही है की आखिर कल रात ऐसा क्या हुआ जो की युवक ने अपनी मां की ही हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें :  नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से तबाही, 359 लोगों की मौत; 288 भारतीय लापता, महाराजगंज-कुशीनगर में हाई अलर्ट

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.