नैनीताल। नीति आयोग द्वारा जारी एस०डी०जी० इंडिया इंडेक्स रैंकिंग वर्ष 2023-24 में उत्तराखण्ड राज्य पूरे देश में 79 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर आया है।

जनपदों में आपसी प्रतिस्पर्धा बनाए रखने हेतु उत्तराखंड नियोजन विभाग द्वारा जनपदवार एस०डी०जी० रैंकिंग तैयार की गई है।

उक्त क्रम में सी०पी०पी०जी०जी० द्वारा वर्ष 2023-24 हेतु जारी जनपदवार एस०डी०जी० रैंकिंग में उत्तराखंड राज्य में नैनीताल जनपद ने 80 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

जिस हेतु सोमवार को मुख्य सेवक सदन देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नैनीताल जिले के मुख्य विकास अधिकारी अशोक पांडे को पुरस्कार प्रदान किया, तथा बधाई देते हुए सम्मानित किय। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि
स्थानीय स्तर पर सतत् विकास लक्ष्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा भविष्य में भी पूरे देश में राज्य को प्राप्त प्रथम रैंकिंग को यथावत बनाये रखने हेतु सभी को और अधिक कार्य किये जाने की आवश्यकता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड वन विभाग में भर्ती का मौका: SRF, JRF समेत कई पदों पर आवेदन आमंत्रित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.