ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं।  सोमवार को देहरादून में एक सड़क हादसा हो गया ।

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र के लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने सुबह 8 बजे के करीब तीन वाहनों को टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि एक कार डंपर के नीचे फंस गई, जिससे अभी तक 2 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

अनियंत्रित डंपर एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मारते हुए लच्छीवाला टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक देहरादून से हरिद्वार जा रहा डंपर (ट्रक) डोईवाला के लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर 03 वाहनों को टक्कर मारता हुआ टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया।

इस दौरान डंपर और पोल के बीच एक कार दब गई। ये कार इतनी बुरी तरह पिचक गई कि उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :  फर्जी दस्तावेजों से 11 लोन लेकर 1.87 करोड़ हड़पे, नैनीताल बैंक में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

You missed

error: Content is protected !!