लालकुआं पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय व जिंदा कारतूस के किया गिरफ्तार

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद को अपराध एवं भय मुक्त बनाए रखने के लिए अपराधिक घटनाओं में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

 प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में  दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस द्वारा अपराधी के व्यक्तियों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए।

वाहन चैकिंग के थाना लालकुआं क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर सुंदर सिंह बिष्ट उर्फ़ देवा पुत्र शेर सिंह बिष्ट निवासी शास्त्री नगर द्वितीय बिंदुखत्ता लालकुआं जिला नैनीताल को टेंट चौराहा के पास बिंदुखत्ता लालकुआं से एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस के गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 25 शस्त्र अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में दो दिवसीय करियर काउंसलिंग कार्यक्रम शुरू, विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.