महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव व छात्रा संघ समारोह में दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा पहुंचे हल्द्वानी, मुकेश बोरा को लेकर दिया बयान

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव व छात्रा संघ समारोह में राज्य के दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा पहुंचे, जहां उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान छात्राओं द्वारा मंत्री के समक्ष विभिन्न मांगों को रखा गया, जिस पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि वह छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि के तौर पर शिक्षा मंत्री से मिलेंगे।

उनकी मांगों को पूरा करवाने की कोशिश करेंगे, वहीं दूसरी तरफ दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के फरार होने पर दुग्ध मंत्री ने कहा कि सरकार ने पूरी तत्परता से कार्रवाई की है।

महिला द्वारा जैसे ही दुग्ध अध्यक्ष पर आरोप लगे, उसके तत्काल बाद 24 घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज किया गया, पाक्सो के तहत कार्रवाई की गई है, इसके अलावा उनके घर में मुनादी करवाई गई और कल उनके घर की कुर्की भी हुई है।

विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे हैं आप गलत है सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई करेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दर्दनाक सड़क हादसे में हल्द्वानी निवासी दो युवकों की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.